Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधायक ने बस स्टैंड और कॉलेज का किया निरीक्षण, दिए निर्देश - NN81



जिला संवाददाता राघवेंद्र औदिच्य।                         

गंज बासौदा। विधायक ने प्रशासनिकअधिकारियों के साथ एक ही दिन में नगर के दो महत्वपूर्ण स्थलों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें मूलभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। जो कमियां पाए गई उन्हें तत्काल दुरुस्त करने और उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।


गंजबासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर के महाराणा प्रताप बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। जिसमें बस स्टैंड की मूलभूत सुविधाओं, व्यवस्थाओं और साफ सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। इसी दौरान विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने बस स्टैंड की बंद प्याऊ पर नाराजगी जाहिर की। जिसे तत्काल शुद्ध शीतल जल से संचालित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्याऊ की व्यवस्थित साफ सफाई और आसपास की समूची साफ सफाई का पुख्ता इंतजाम किया जाए। वहीं यात्रियों की व्यवस्थाओं का भी विशेष ख्याल रखा जाए। गर्मियों के दौरान यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भी विशेष इंतजाम किया जाए। जिसका अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करते रहें। विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने नगर के सुभद्रा देवी कन्या महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिसमें महाविद्यालय के प्रबंधन एवं संचालन की गतिविधियों की जानकारी ली। इसी दौरान महाविद्यालय के भवन मैदान, कक्षों, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला और अन्य स्थान का बारीकी से निरीक्षण किया। इसी दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ को निर्देश देते हुए कहा कि महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक व्यवस्थाओं को बेहतर से बेहतर किया जाए। इसी दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और कॉलेज के प्रबंधकों को व्यवस्थाओं और सुविधाओं को बेहतर करने के आवश्यक निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes