Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर पिड़ावा का बढ़ा मान, वीरेंद्र बागवान व दीपिका बागवान सम्मानित - NN81



पिड़ावा से तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 

पिड़ावा। महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर जयपुर के विद्याधर नगर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पिड़ावा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण देखने को मिला।


कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की। इस दौरान संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनुभव चंदेल एवं सीता भाटी की उपस्थिति में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पिड़ावा के नगर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बागवान को ‘महात्मा ज्योतिबा फुले अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। वहीं दीपिका बागवान को ‘सावित्रीबाई फुले अवार्ड’ से नवाजा गया।


इस उपलब्धि से पिड़ावा क्षेत्र में खुशी की लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने वीरेंद्र बागवान और दीपिका बागवान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर पूर्व पार्षद मुकेश मासूम, फरीद अहमद मंसूरी, निलेश चेलावत, मुकेश एडवोकेट, कृपाल सिंह, अजहरुद्दीन खान, राजू माली, दिलीप रावल, संजय जैन, रमेश माली, कमलेश बगाना, पिंटू बागवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes