Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

“रॉयल हाईट्स हायर सेकेंडरी स्कूल जीरापुर ने रचा इतिहास, 4 विद्यार्थियों ने बनाई प्रदेश मेरिट में जगह” - NN81







लोकेशन राजगढ़ से पवन अहिरवाल की रिपोर्ट।       

आज मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें जीरापुर नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय रॉयल हाईट्स हायर सेकेंडरी स्कूल, जीरापुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया।

विद्यालय की छात्रा खुशबू पाटीदार (पिता – संजय पाटीदार, निवासी गोवर्धनपुरा, कॉमर्स संकाय) ने 489/500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया।

वहीं वर्षा कारपेंटर (पिता – प्रकाश चंद्र कारपेंटर, निवासी कोडक्या, साइंस संकाय) ने 484/500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10वीं में रिद्धिमा गुप्ता (पिता – सतीश गुप्ता, निवासी जीरापुर) ने 490/500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया, जबकि कृष्ण पाल दांगी (पिता – छगनलाल दांगी, निवासी अरनिया) ने 492/500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्था संचालक रणधीर सिंह ने कहा कि,

“यह हमारे लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि रॉयल हाईट्स हायर सेकेंडरी स्कूल, जीरापुर के विद्यार्थियों ने प्रदेश मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय, नगर एवं जिले का नाम रोशन किया है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हम सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे। पिछले 14 वर्षों से विद्यालय लगातार जिले एवं प्रदेश की मेरिट सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता आ रहा है।”

संस्था प्रबंधक यशवर्धन सिंह एवं प्राचार्य शैलेंद्र जोशी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes