Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सपा नेता आनंद निषाद बोले कि सपा का सहयोग करें निषाद समाज - NN81



संवाददाता महराजगंज मंजीत कुमार मौर्य 

महराजगंज जिले के नगर पंचायत पनियरा में स्थित मंगलम पैलेस में सपा के लोगों ने रामसखा महाराजा गुह्रयराज निषाद  की जयंती समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम के आयोजक राजेश निषाद रहें।कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके बारे में विस्तार से बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने के लिए वहां पर आए सभी उपस्थित लोगों से आग्रह किया। कार्यक्रम  समारोह के मुख्य अतिथि अमरेंद्र कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि तुफानी निषाद व दयाशंकर निषाद रहे।  सपा नेता अमरेंद्र निषाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद समाज को आगे बढ़ाना है तो आने वाले चुनाव में सपा की सरकार बनानी होगी।

कार्यक्रम को वरिष्ठ विधानसभा पनियरा के सपा नेता, आनंद निषाद ने यह भी कहा कि निषाद समाज के लोगों ने हमेशा समाज सुधारने का कार्य किया है और  ऋषि मनियों में  श्रेष्ठ  निषाद समाज के महराज गुहृराज निषाद महर्षि कश्यप हमेशा दूसरों की भलाई करते थे और हमेशा न्याय के विरुद्ध लड़ाई लड़ने का काम करते थे आज महापुरुषों की जयंती याद दिलाती हैं ।इस अवसर पर सपा नेता आनंद निषाद,अजय गुप्ता उर्फ लल्ला सुमन ओझा, रामगोपाल यादव, अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला, अमीर खान, इंद्रासन यादव, रामनारायण यादव, मतादीन निषाद, अर्जुन यादव, शमसुद्दीन अली, लालू यादव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes