साहिबगंज झारखण्ड
जिला ब्यूरो आकाश कुमार भगत
जिले के मंडरो प्रखंड स्थित पीoएचoसी मंडरो सभागार में CHO, BTT, ANM एवं सहिया साथी की समीक्षा बैठक का आयोजन डॉ. किरण माला, DRCHO, साहिबगंज की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना था।
बैठक के दौरान फरवरी 2026 एवं मार्च 2026 माह के HMIS डेटा की समीक्षा की गई तथा मार्च 2026 के यू-विन (U-WIN) डेटा का संस्थानवार विश्लेषण किया गया। इसके साथ ही एचपीवी (गार्डासिल) टीकाकरण योजना एवं 100-दिवसीय टीबी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
एचपीवी (गार्डासिल) टीकाकरण योजना – लक्षित आयु वर्ग: 14 से 15 वर्ष (विशेष अभियान सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में लक्षित लाभार्थियों की पहचान टीकाकरण के दौरान U-WIN पोर्टल पर रियल-टाइम एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया l
HMIS रिपोर्टिंग को सुदृढ़ करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO) को VHSND सत्रों में U-WIN पोर्टल के उपयोग एवं साइट विजिट के लिए प्रशिक्षित किया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को जियोटैग उपस्थिति (Geo-tag attendance) सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु हेडकाउंट सर्वे को गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न करने के निर्देश दिए गए, ताकि ड्यू-लिस्ट के अनुसार सभी लाभार्थियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके। इसके लिए प्रत्येक पोषक क्षेत्र में सहिया, सहिया साथी एOएनOएम एवं CHO की टीम बनाकर सर्वेक्षण कार्य करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में प्रमुख संकेतकों जैसे VHSND सत्र (Planned vs Held), जन्म के समय वजन, एवं 100% टीबी नोटिफिकेशन को पूर्ण रूप से सैचुरेट करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी CHO को इन संकेतकों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी, आरसीएच कार्यालय सहायक, बीपीएमयू टीम, एसटीएस, सीoसीoएच, सीएचओ, एएनएम, बीटीटी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। JSI जिला समन्वयक एवं WHO के फील्ड मॉनिटर उपस्थित थे तथा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
