Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पटोरी प्रखंड में जनगणना को लेकर प्रगणक कर्मियों का प्रशिक्षण जारी - nn81


रिपोर्टर चुन्नू कुमार सिंह 

लोकेशन: समस्तीपुर 

पटोरी प्रखंड में जनगणना को लेकर प्रगणक कर्मियों का प्रशिक्षण जारी, 

बीडीओ ने स्व जनगणना करने में आम लोगो से किया अपील ।

जी हां सूबे में चल रहे वर्ष 2026 के जनगणना को लेकर आज समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन के सभागार में वर्ष 2026 के जनगणना को लेकर बीते 13.अप्रैल से प्रगणक कर्मियों की परिक्षण जारी है। जो आगामी 26 अप्रेल 2026 तक चलेगा। 


उक्त जानकारी देते हुए स्थानीय बीडीओ कुमुद रंजन ने बताया कि इस प्रशिक्षण में 4 क्षेत्रीय प्रशिक्षक समेत कुल 305 प्रगणक है जिनमें कई पर्यवेक्षक भी शामिल है। 


जिसका  प्रशिक्षण 3 दिनों तथ का जारी रहेगा। उन्होंने यह भी  बताया कि इस बार चुनाव आयोग उक्त जनगणना में नागरिकों को भी शामिल किया है। ताकि स्वयं अपना खुद की जानकारी अंकित कर सकें।


जिसे लेकर सम्बन्धित विभाग के एक पोर्टल भी आम नागरिकों के लिए जारी कर चुकी हैं। जिस पर स्वयं का गणना कर सकें ,और यह गणना बीते 17 अप्रैल से स्वगणना जारी है जो आगामी 01. मई के मध्य रात्रि तक जारी रहेगा । 


जिसके तत्पश्चात 02. मई  31 मई तक प्रगणकों के द्वारा स्वयं द्वारा किए गए जनगनना का सत्यापन प्रगणकों द्वारा  कि जाएगी ।


 उक्त जानकारी पटोरी प्रखंड के बीडीओ श्री कुमुद रंजन ने दि और क्षेत्र के लोगों से भी स्वगणना में बढ़ चढ़ कर शामिल होने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes