Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

क्षेत्र के एसडीओ श्री हिमांशु गुप्ता के प्रति ग्रामीणों व किसानों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। nn81


संवाददाता – विवेक लवानिया

जनपद आगरा के बिजली विभाग, फीडर अकोला क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। क्षेत्र के एसडीओ श्री हिमांशु गुप्ता के प्रति ग्रामीणों व किसानों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

किसानों का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना ही जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। साथ ही यह भी शिकायत सामने आई है कि इन स्मार्ट मीटरों के लगने के बाद बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि हो गई है, जिससे किसान आर्थिक रूप से परेशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले जहां बिजली बिल नियंत्रित रहता था, वहीं अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल कई गुना बढ़कर आ रहा है। किसानों ने इस मामले में जांच कराए जाने और जबरन मीटर लगाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।

वहीं, इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन की संभावना जताई जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes