Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

दानवीर किन्नर किरण दद्दा ने नोधा गांव की बेटी का लिया कन्यादान कन्यादान में एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता - NN81

 


भिंड एम पी अरविंद सिंह जादौन ब्यूरो चीफ

भिंड- समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए दानवीर किन्नर महंत किरण दद्दा एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए सहारा बने। लहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नौधा में उन्होंने ठाकुर समाज की बेटी पूनम राजावत का विधि-विधान से कन्यादान किया और विवाह के लिए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ संपूर्ण गृहस्थी का सामान भेंट किया।

जानकारी के अनुसार, पूनम के पिता रविन्द्र सिंह राजावत आर्थिक रूप से कमजोर हैं और दृष्टि संबंधी समस्या के कारण परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में असमर्थ थे। उन्होंने सहायता के लिए किरण दद्दा से संपर्क किया। जैसे ही जानकारी मिली, महंत किरण दद्दा स्वयं गांव पहुंचे और मंडप के नीचे बेटी के पैर पूजकर कन्यादान की रस्म निभाई,कन्यादान में उन्होंने कलर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, सोफा सेट  घरेलू सामान सहित एक लाख रुपए की मदद की ।

इस अवसर पर किरण दद्दा ने कहा कि उनकी कन्यादान योजना पूरी तरह से जनता के सहयोग से ही चलती है जनता द्वारा बधाई में जो पैसा हमें मिलता है बो  पैसा हम गरीब बेटियों के कन्यादान में खर्च करते है ।। उन्होंने कहा, “कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं होता। समाज की हर बेटी मेरी बेटी है, और जब तक जीवित हूं, बेटियों के हाथ पीले करता रहूंगा।”

वहीं, पूनम के पिता रविन्द्र राजावत ने भावुक होकर कहा कि वह बेटी की शादी को लेकर बेहद परेशान थे। उन्होंने कहा, “मुझे कम दिखाई देता है और आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। ऐसे समय में किरण दद्दा भगवान बनकर हमारे घर आए और मेरी बेटी का विवाह सम्मानपूर्वक करा दिया।”

गांव और आसपास के क्षेत्रों में इस पहल की सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि जहां सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में समय लगता है, वहीं ऐसे समाजसेवी तुरंत जरूरतमंदों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes