Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु छोटेडोंगर पुलिस की अभिनव पहल - NN81



लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 

नारायणपुर ,15अप्रैल 2026 //नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर क्षेत्र में भारी वाहनों की आवागमन और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने उद्देश्य से थाना प्रभारी हरिशंकर धुव्र के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छोटेडोंगर से लेकर आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल तक एक विशेष अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्टॉपर एवं यातायात थीम आधारित स्लोगन लिखवाए गए हैं, ताकि आमजन में जागरूकता बढ़े और वे सतर्क होकर नियमों का पालन करें।

कई बार केवल साइन बोर्ड या स्लोगन ही लोगों को सही दिशा दिखाने और अनुशासन में लाने का प्रभावी माध्यम बन जाते हैं।

सुरक्षित यातायात एवं जिम्मेदार नागरिक की पहचान है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes