भीलवाड़ा = जिले के माण्डल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 84 ग्राम अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा बुधराज (RPS) के निर्देशन एवं वृताधिकारी माण्डल राहुल जोशी (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी आयुष श्रोत्रिय (IPS प्रोबेशनर) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
मुखबिर की सूचना पर की नाकाबंदी
14 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम माण्डल चौराहा पर गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भीलवाड़ा से गंगानगर जा रही एक ट्रेवल्स बस में एक संदिग्ध व्यक्ति अफीम लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने माण्डल चौराहा स्थित सर्विस रोड पर नाकाबंदी कर बस को रुकवाया।
बैग से मिली अफीम
बस में बताए गए हुलिए के आधार पर एक व्यक्ति को डिटेन किया गया, जिसने अपना नाम देवीलाल (31) निवासी तुम्बड़िया, थाना साडास, जिला चित्तौड़गढ़ बताया। तलाशी लेने पर उसके नीले कपड़े के बैग से दो पॉलिथीन में कुल 2 किलो 84 ग्राम अफीम बरामद हुई।
प्रकरण दर्ज, सप्लायर की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण संख्या 113/26 धारा 8/18 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी पुर, कन्हैयालाल द्वारा की जा रही है। वहीं अफीम सप्लायर की तलाश जारी है।
टीम का रहा सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थानाधिकारी आयुष श्रोत्रिय के साथ सत्यवीर, रमेश चन्द्र, राकेश कुमार, कन्हैयालाल और देवान्श का विशेष योगदान
