मां मंगला देवी मेला आयोजन समिति नगर परिषद लहार के द्वारा नगर लहार के भाटनताल मैदान पर विशाल मेला का आयोजन विगत वर्षों की भांति, इस वर्ष भी किया जा रहा है, जिसमे दंगल,कबड्डी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन इत्यादि प्रतियोगिताओ का आयोजन नगर परिषद लहार के द्वारा किया जा रहा है,इसी क्रम में आज मेला में बालिका सम्बर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार और शासकीय सांदीपनि सी.एम.राईज उ.मा.विद्यालय लहार की टीम के बीच मे भिड़ंत हुई,इस फाइनल मुकाबले में पधारे सभी अतिथियों का नगर पालिका सह अधिकारी महेन्द्र सिंह कुशवाह के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया,फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों का परिचय उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष लहार,सुभाष अग्निहोत्री के द्वारा किया गया, बालिका सम्बर्ग का फाइनल मुकाबला बहुत ही रोचक और कांटे की टक्कर का रहा, फाइनल मुकाबले में पहले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार की टीम ने बढ़त बनाई और उसके बाद सांदीपनि विद्यालय की टीम ने 8 पॉइन्ट से बढ़त बनाई लेकिन अंतिम समय में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार के खिलाड़ियों ने बाजी पलट दी और फाइनल मुकाबले में कन्या विद्यालय लहार ने 32 पॉइन्ट के साथ, सांदीपनि विद्यालय लहार को पीछे छोड़ते हुये 24पॉइन्ट के अंतराल में,8 पॉइन्ट से शिकस्त देकर फाइनल मुकाबले की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया,बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहार की कप्तान चाइना रजक को 2100₹ की नगद राशि के साथ विजेता की ट्रॉफी और उपविजेता टीम शासकीय सांदीपनि उ.मा.विद्यालय लहार की कप्तान शिप्रा गुप्ता को 1100₹ की नगद राशि और उपविजेता की ट्रॉफी, नगर परिषद लहार के द्वारा,अतिथियों के करकमलों से भेंट की गई,साथ ही विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को खेल एवं युवक कल्याण विभाग भिंड एवं नगर परिषद लहार के सहयोग से , विजेता टीम को गोल्ड मैडल और उपविजेता टीम को सिल्वर मेडल और सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर सांदीपनि विद्यालय लहार के प्राचार्य महावीर प्रसाद गुप्ता,कन्या प्राचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, ब्लॉक सहसमन्वयक जानकी नंदन समाधिया,ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी कुंवर सिंह बघेल,ब्लॉक समन्वयक खेल विभाग अनिल श्रीवास,पवन बघेल इंदिरा गांधी स्टेडियम लहार,मैच रेफरी रामलोचन त्रिपाठी, सुशील दूरबार, शिक्षक संजय वर्मा दीपेंद्र सिंह कुशवाह, के.एन.श्रीवास्तव, सहित नगर पालिका लहार की समस्त टीम और नगरवासी एवं कबड्डी खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
अरविंद सिंह जादौन
