राजस्थान
रिपोर्टर - मीठालाल गुर्जर
राजसमन्द
भाजपा के 47 वे स्थापना दिवस पर राजसमन्द भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया । जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि 47 वे स्थापना दिवस पर भाजपा के ध्वज के ध्वजारोहण के बाद जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमे मुख्य वक्ता भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ चलने वाला एक मजबूत संगठन है। जिसकी जड़ें जनसंघ के समय से ही राष्ट्रवाद, सुशासन और सेवा के सिद्धांतों पर आधारित रही हैं, जिनके कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता होते हैं।उन्होंने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश आज वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जो ‘अंत्योदय’ की भावना को साकार करता है। कार्यकर्ताओं को जोड़ना और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना समय की आवश्यकता है ।भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। इस अवसर पर राजसमन्द सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि भाजपा का मूल आधार उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर नियमित गतिविधियां बढ़ाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन के विस्तार पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इसके साथ ही कहा कि संगठन में अनुशासन, समन्वय और सक्रियता ही भाजपा की असली पहचान है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करते हुए पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं। भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सेवा और संस्कारों की जीवंत परंपरा है। हमारे लिए सत्ता साध्य नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का साधन है। इस भाव के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता दिन-रात संगठन के लिए कार्य करता है भाजपा की असली ताकत उसका बूथ स्तर तक फैला मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। जब बूथ मजबूत होगा, तब संगठन मजबूत होगा और जब संगठन मजबूत होगा, तब राष्ट्र सशक्त होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है और यह हर कार्यकर्ता के परिश्रम का परिणाम है उन्होंने कहा, हम केवल कार्यकर्ता नहीं, राष्ट्र निर्माण के सिपाही हैं इस धेय को ध्यान में रखते हुए हम सभी को कार्य करना है । इस अवसर पर 1977 से पूर्व के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी सभी अतिथियों ने श्रीफल ओर इकलाई पहना करके स्वागत किया गया । बैठक का संचालन महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान ने किया । इस अवसर पर वरिष्ठ नेता महेश पालीवाल भानु पालीवाल जिला प्रमुख रतनी देवी जाट पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित मान सिंह बारहठ सेकड़ो वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित जिले के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे
