लोकेशन/ नलखेड़ा
जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश
संवादाता संजय डगवाल
नलखेड़ा नगर में एक कार डाइव की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा
प्राप्त जानकारी अनुसार नलखेड़ा नगर में बुधवार शाम को नलखेड़ा सिविल अस्पताल के पास हुआ कर ड्राइवर की लापरवाही से एक बड़ा हादसा
जानकारी अनुसार सोहन परमार निवासी देवास अपने परिवार के साथ अपनी कार से नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे
तभी सिविल अस्पताल के पास तेज रफ्तार से निकलने वाली कार MP09WK3247 ने सोहन की कर को एक जोरदार टक्कर मार दी जिसकी वजह से सोहनपरमार की कार में बैठे सभी दर्शनार्थी पूरी तरह घायल हो गए नजदीकी रेवासियों ने दुर्घटनाग्रस्त लोगों को तत्काल सिविल अस्पताल पहुचाया गया
तभी एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी MP09WK3247 मौके से तेज रफ्तार से फरार हो गई थी
तभी ग्राम रक्षा समिति सदस्य संजय ने देखा कि एक तेज रफ्तार से निकलने वाली गाड़ी एक्सीडेंट कर बड़ागांव की तरफ जा रही है संजय ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और पुलिस की मदद से गाड़ी को बड़ागांव चौकी रास्ते पर बेरीगेट लगा कर गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया गया
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार
पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है
