प्रेम सिंह। बैरसिया
बैरसिया।।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा स्कूल चले अभियान के तहत राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सत्र 2026 - 27 का शुभारंभ बुधवार 1 अप्रैल को मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टी.टी नगर भोपाल में किया गया ।इसी के साथ प्रदेश भर के शासकीय स्कूलों में भी प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके चलते क्षेत्र के ग्राम नजीराबाद में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पहार पहनाकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात विद्यालय स्टाफ द्वारा उपस्थित अतिथियों का पुष्पहार एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। वहीं इस दौरान नव प्रवेशित बालक बालिकाओं को अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर, एवं निशुल्क पुस्तक वितरण कर उनका स्वागत किया। वहीं उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नवीन शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं प्रेषित की वही कार्यक्रम के अंत में दुर्धरा क्षेत्र से आने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुर्जर, क्षेत्रीय जनपद सदस्य कैलाश अहिरवार, सरपंच प्रतिनिधि नर्मदा प्रसाद अहिरवार, पालक संघ अध्यक्ष कैलाश सिंह, पत्रकार संतोष शर्मा,संकुल प्राचार्य गजराज गुर्जर
नरेंद्र दुबे व्याख्याता, सुनीता साहू, श्याम सुंदर पाराशर , जयश्री दुबे ,पुष्पा सरिया, संतोष कुमार खालको , मीना सक्सेना, नारायण सिंह मालवीय, मांगीलाल गोस्वामी कार्यालय सहायक,बापू लाल तोमर,संदीप साहू,पवन वर्मा, मोहन गिरी कंप्यूटर ऑपरेटर कान्हा मीणा,भजन गौर,श्याम लवबंसी, अतिथि शिक्षक गायत्री गौर,माधवी चौरसिया सहित समस्त स्टाफ, पालक गण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
