Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अ.भा. कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश से स्तरीय बैठक आज भोपाल में - NN81



भोपाल। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय बैठक आज 12 अप्रैल को श्री हरि मैरिज गार्डन फेस -2 , 80 फिट रोड, भोपाल में आयोजित की जा रही है। कुश कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ( विदिशा) ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री भारतसिंह कुशवाह सांसद ग्वालियर, रहेंगे एवं अध्यक्षता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी वर्मा करेंगे ।

बैठक में संपूर्ण भारतवर्ष के 15 प्रांतो के प्रतिनिधि एवं मध्य प्रदेश के 45 जिलों की प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। इस महत्वपूर्ण

बैठक में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के आगामी चुनाव कार्यक्रम की समीक्षा एवं सदस्यता अभियान सहित  विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

 नारायण सिंह कुशवाहा ने सभी पदाधिकारी से बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes