मुंबई गोंदिया जिले के गोरेगाव तालुका के कमरगांव निवासी गणेश मनोहर पारधी को महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार पक्ष के अध्यक्ष शशिकांत शिंदे की मंजूरी से गोंदिया जिला राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर चुना गया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) पक्ष की युवा इकाई में गोंदिया जिले में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की घोषणा की गई है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विधायक शशिकांत शिंदे की मंजूरी से युवा प्रदेशाध्यक्ष महेबुब शेख ने गणेश मनोहर पारधी को राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) पक्ष के गोंदिया जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
तिरोड़ा स्थित जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रविकांत (गुड्डूभाऊ) खुशालचंद्र बोपचे की उपस्थिति में नव नियुक्त युवा जिला अध्यक्ष गणेश भाऊ पारधी को नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
News Nation 81
संवाददाता
राजकुमार राऊत
