Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

यशवंत विद्यालय में गेट-टुगेदर प्रोग्राम हुआ - NN81



 वर्धा 

जिल्हे के अल्लीपुर यशवंत विद्यालय 2001 क्लास XII के सभी छात्र  पच्चीस साल बाद फिर एक साथ आए और यशवंत विद्यालय में गेट टू गेदर  प्रोग्राम बड़े जोश के साथ मनाया। प्रोग्राम की अध्यक्षता यशवंत विद्यालय के प्रिंसिपल रवि कोठेकर की और मुख्य मेहमान पूर्व टीचर राजेश मीरापुरकर तुकाराम खाड़े आर लोहकरे प्रकाश महतकर अजय जयस्वाल आर चौधरी एस नाखले एम चौधरी आर खुंनकर उपस्थित  थे।

इस बैच के कई स्टूडेंट्स ने बड़े पदों पर काम किया है, कुछ साइंटिस्ट हैं, कई सरकारी नौकरी में हैं, तो कुछ बेहतरीन बिजनेसमैन और किसान बने हैं। प्रोग्राम का संचालन श्रीमंत मानकर ने कविता के ज़रिए बहुत अच्छे से किया।

प्रोग्राम का प्रस्तावीक सुवर्णा खनंग ने रखा और धन्यवाद सचिन पुनासे ने दिया।

स्नेह मिलन प्रोग्राम के बाद लौटते समय सबकी आँखें एक बार फिर भर आईं। और पुरानी यादें भी ताज़ा हो गईं।

वर्धा से सतीश काळे की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes