Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नाथद्वारा में गौरवा ठाकुर समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ - NN81



परेश पंड्या, नाथद्वारा राजसमंद राजस्थान 

नाथद्वारा। गौरवा ठाकुर समाज की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार शाम बड़ी बाखर स्थित समाज की हवेली में श्रद्धा व उत्साह के साथ आयोजित हुआ। समारोह में समाज के आराध्य श्री मुरली मनोहर जी के युगल स्वरूप को गाजे-बाजे के साथ विधिवत पधराया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


कार्यक्रम में श्रीनाथजी मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य व समाजसेवी गणेश पालीवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शुरुआत में समाजजनों ने अतिथियों का इकलाई ओढ़ाकर एवं श्रीनाथजी की छवि भेंट कर सम्मान किया। इसके बाद अतिथियों ने समाज के वरिष्ठजनों तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।


इस दौरान नई कार्यकारिणी को दायित्वों के निर्वहन के लिए निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई गई। समारोह में पंचम ग्रुप, नाथद्वारा के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।


ये रहे पदाधिकारी

समाज की नई कार्यकारिणी में मांगीलाल गोरवा को अध्यक्ष, जसवंत सिंह गौरव को उपाध्यक्ष, अनिल गौरवा व गोपाल गौरवा को सचिव तथा देवेंद्र सिंह गोरवा व कुश गौरवा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं नवयुवक मंडल में दरियाव सिंह गौरवा अध्यक्ष, प्रशांत गोरवा उपाध्यक्ष, पीयूष गौरवा सचिव व यजुवेंद्र सिंह गौरवा कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए।


कार्यक्रम का संचालन योगेश श्रीमाली ने किया। इस मौके पर बृजवासी संघ राजसमंद के उपाध्यक्ष भरत गौरव, खुशी , मंगल, कैलाश, लखन, राहुल, मनीष, दीपक, मयंक, चंदन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes