Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मगरौनी क्षेत्र में अवैध शराब बरामद, आरोपी मौके से फरार - NN81


खबर मगरौनी जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश से 

जितेन्द्र शाक्य की रिपोर्ट 

मगरौनी (जिला शिवपुरी) से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भदारी गांव में एक खेत पर बने मकान के बाहर रखे टीन शेड से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनू पुत्र रघुवीर परिहार (ठाकुर), निवासी ग्राम भदारी, अपने खेत पर बने मकान के बाहर टीन शेड में अवैध शराब छिपाकर रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी सोनू पुलिस को देखकर अपनी बाइक (MP-33 ZC-6920) से फरार हो गया।

पुलिस ने मौके पर तलाशी ली तो टीन शेड में रखे सामान के नीचे से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। इसमें 37 पेटी देशी प्लेन शराब (1850 क्वार्टर), 8 पेटी देशी मसाला शराब (400 क्वार्टर) और 5 पेटी बीयर (120 कैन) शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 465 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 6 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से सैंपल लेकर शराब को सील कर जब्त कर लिया है और आरोपी सोनू परिहार के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes