Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कन्नौद मंडल में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह - NN81



लोकेशन कन्नौद 

संवाददाता मधुर अग्रवाल

कन्नौद।

भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को कन्नौद मंडल में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में मंडल के सभी बूथों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रवासी कार्यकर्ताओं एवं बूथ स्तर के सहयोगियों द्वारा पार्टी का ध्वज फहराया गया तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक  नारे लगाए और मिठाई वितरण कर स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर कार्यक्रम को सार्थक बनाया गया।

नगर कन्नौद के शक्ति केंद्र पर प्रातः 11 बजे मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बद्री प्रसाद जी मांगरोल के निवास पर भी जनसभा आयोजित कर स्थापना दिवस को गरिमामय ढंग से मनाया गया।

इस अवसर पर मंडल के समस्त पदाधिकारी, मीडिया प्रभारी, वरिष्ठजन, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम ने भाजपा परिवार की एकजुटता, समर्पण और संगठनात्मक शक्ति का परिचय दिया। कन्नौद मंडल ने पूरे उत्साह के साथ पार्टी के 47वें स्थापना दिवस को यादगार बना दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes