Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कटाई के लिए तैयार गेहूँ की फसल जलकर राख, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी - NN81



संवाददाता मंजीत कुमार मौर्य 

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र में कुदरत और किस्मत की दोहरी मार।रजौड़ा कला गाँव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में किसानों की तैयार खड़ी फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई है। वही एक किसान की झोपड़ी और उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया ग्रामीणों के अनुमान के अनुसार, लगभग 1.84 एकड़ भूमि पर लगी फसल इस आग की चपेट में आ गई। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुँचा है।

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय खेतों से धुएं का गुबार उठता देखा गया। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि जब तक उस पर काबू पाया जाता, तब तक 1.84 एकड़ की फसल जलकर राख हो चुकी थी।वही हल्का लेखपाल अमरीश पांडे ने बताया जांच में करीब 1 एकड़ 84 डिसमिल गेहूं की फसल जलने की पुष्टि हुई है।

इस घटना की सूचना पर पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह अपने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान आग बुझाने में ग्रामीणों के अथक  प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes