मध्यप्रदेश शिवपुरी से नितिन राजपूत जिला ब्यूरो की रिपोर्ट।
मामला है शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील का जहां महिला तहसीलदार निशा भारद्वाज ने पैसे की दलाली के लिए एक अनोखा रास्ता चुना जिसे देख सब रह गए दंग। Sdm पोहरी अनुपम शर्मा के यहां खाना बनाने वाला नौकर गुलाब बाथम महिला तहसीलदार के लिए रिश्वत के पैसे इक्ट्ठा करने का काम कर रहा था महीनों से। पूरी जानकारी के अनुसार एक गरीब व्यक्ति ग्राम पंचायत कोटवार के लिए sdm के नौकर गुलाब बाथम के पास गया और 80 हजार मै बात तय हुई। पर गरीब व्यक्ति को आश्वासन के अलावा ओर कुछ नहीं मिला जिस से परेशान होके गुलाब बाथम की पैसे लेन देन की वीडियो बना ली। और मामला sdm पोहरी के पास पहुंचा जब sdm पोहरी अनुपम शर्मा को पता पड़ा कि मेरा नौकर तहसीलदार निशा भारद्वाज के पैसे का कलेक्शन एजेंट है तो तत्काल प्रभार से sdm ने सख्त कारवाही करते हुई तहसीलदार और नौकर के खिलाफ नोट शीट जारी कर दी।
