रिपोर्टर: चुन्नू कुमार सिंह
लोकेशन: समस्तीपुर पटोरी
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल के प्रखंड कृषि कार्यालय पटोरी में
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता योजना अंतर्गत, गुरुवार को पटोरी अनुमंडल स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला का उद्घाटन, आज बिहार कृषि मंत्री राम कृपाल यादव के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया।
इस दौरान उन्हानें यह कहा कि अब अपने ही क्षेत्र में मिट्टी जांच प्रयोगशाला के स्थापना से आसपास के किसानों को काफी फायदा पहुंचेगा, जिसका इंतजार वर्षों से क्षेत्र के किसानों द्वारा की जा रही थी।
इस कार्यक्रम में शामिल जिला कृषि पदाधिकारी सुमित सौरभ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ऋषभ कुमार सिन्हा ,प्रभात कुमार ,रणधीर कुमार झा, विजय रमन, गुलाम असकरी, आदि सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।
