लोकेशन कवर्धा छत्तीसगढ़
कबीरधाम जिले के जिला मुख्यालय से लगे ग्राम लिमो जुनवानी में किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वसुंधरा नर्सरी का शुभारंभ किया गया। इस नर्सरी के शुरू होने से अब क्षेत्र के किसान भाइयों को सब्जियों की उच्च गुणवत्ता वाली पौध आसानी से स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उन्हें अन्य जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
अब तक जिले के किसानों को टमाटर, बैंगन, मिर्च जैसी सब्जियों की खेती के लिए पौध खरीदने दूर-दराज के जिलों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और लागत दोनों बढ़ जाती थी। लेकिन वसुंधरा नर्सरी के संचालन से यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी और किसानों को समय पर बेहतर गुणवत्ता की पौध अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगी।
नर्सरी में टमाटर, बैंगन, मिर्च के साथ-साथ ग्राफ्टेड बैंगन की पौध भी उपलब्ध कराई जा रही है, जो अधिक उत्पादन और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए जानी जाती है। इससे किसानों को अच्छी पैदावार मिलने की संभावना बढ़ेगी और उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
रामेश्वरी साहू ने बताया कि यदि कोई किसान अपनी पसंद की कंपनी के बीज से पौध तैयार कराना चाहता है, तो वह दिए गए मोबाइल नंबर 8982815483 या 9685840838 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकता है। किसानों की मांग के अनुसार विशेष रूप से पौध तैयार कर उपलब्ध कराने की सुविधा भी दी जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की नर्सरी का खुलना न केवल किसानों के लिए सुविधाजनक है, बल्कि यह स्थानीय स्तर पर कृषि को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी माना जा रहा है। क्षेत्र के किसानों में इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में इसका व्यापक लाभ मिलेगा।
