Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भ्रष्टाचार को न पनपने दें- नपाध्यक्ष - NN81


गुना नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता   द्वारा प्रेस नोट जारी कर शहर वासियों से विनम्र अपील की है कि नगर पालिका परिषद गुना भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति अनुसार ही कार्य कर रही है, हमारे द्वारा दो बार समाचार पत्रों के माध्यम से एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रष्टाचार एवं दलालों के संबंध में शिकायत करने हेतु अपना मोबाइल नंबर जारी किया गया था। वर्तमान में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं पार्षदों की शिकायत पर पुन: शहर वासियों से अपील की हैं कि नगर पालिका द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जिनमें प्रधानमंत्री आवास (बीएलसी) कुटी आवंटन में ,

नगर पालिका के नामांतरण में,

 आवासीय एवं व्यवसायिक निर्माण कार्य की भवन अनुज्ञा ( परमिशन ) में, श्रम कार्ड बनाने में, संबल कार्ड बनाने में, खाद्यान्न पर्ची आदि बनवाने में कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या ऑनलाइन करने वाला, जो कि नगर पालिका की अधिकृत एजेंसी हैं ,

उनके द्वारा किसी भी नगरवासी से निर्धारित शुल्क एवं ऑनलाइन करने वाले की निर्धारित राशि के अतिरिक्त अधिक राशि मांगी जाती है तो वह हमें शिकायत कर सकते हैं।

 भाजपा शासन की किसी भी जन हितैषी योजना, जो नगर पालिका द्वारा संचालित की जा रही है, उनमें कोई भी दलाल या बिचौलिया, नगर पालिका गुना के अधिकारी / कर्मचारी, नगर पालिका के अधिकृत ऑनलाइन वाली एजेंसी सहित कोई भी निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त राशि की मांग करता है तो उसकी सूचना नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता के मोबाइल नंबर 94072 27995 पर सूचना अवश्य दें ।

ऐसे किसी भी भ्रष्टाचारी पर एफ आई आर  सहित तुरंत कानूनी कार्रवाही की जाएगी। साथ ही किसी भी सम्माननीय नगर वासी को नगर पालिका गुना से कोई भी वैधानिक कार्य में कोई परेशानी आ रही है, तो मेरे नंबर पर कॉल करें।आपकी समस्या का निराकरण कराने में पूर्ण रूप से सहयोग किया जाएगा। हम आप सभी के सहयोग के लिए निर्वाचित हुए, हैं,आप सभी की सेवा करना हमारा पहला दायित्व है। ऐसी किसी भी प्रकार की घटना होती है तो हमें आवश्यक रूप से सूचित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes