Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा में शिव महापुराण कथा: लाखों श्रद्धालुओं के मद्देनजर विशेष ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था - NN81



भीलवाड़ा शहर मे श्री शिव पुराण कथा आयोजन समिति के द्वारा पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन मेडिसिटी ग्राउण्ड में दिनांक 08.04.2026 से 14.04.2026 तक किया जायेगा है। कथा के दौरान प्रतिदिन 01 लाख से 1.50 श्रद्धालुओं के भाग लेने की सम्भावना है। श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से अन्य राज्य/जिलों से आयेगे। श्रद्धालुओं को सरल एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए कुछ मार्ग तय किये गये है। श्रद्धालुओं निर्धारित मार्ग से कथा स्थल पर जायेगे साथ ही अपने वाहनों को निर्धारित पार्किग स्थलों पर ही पार्किग करेगे। अन्यत्र कही पर अपने वाहन पार्क नही करेगे। वाहनों के लिए निशुल्क पार्किग व्यवस्था की गयी है। ताकि आमजन एवं श्रद्धालुओं को सरल एवं सुगम यातायात उपलब्ध हो सकेगा।

श्रद्धालुओं को कथा प्रांगण तक जाने के मार्ग व पार्किग स्थल:-

जिले व अन्य जिलों से आने वाली समस्त बस पार्किग:- मानसरोवर झील 

01. कोटा व माण्डलगढ की तरफ से आने वाली बस रूट:- ईरास चैराया, होटल एम्परियल, तेजसिंह सर्किल, जमना विहार, चितौडगढ आॅवर ब्रिज, सी.ए. सर्कल व मीरा सर्कल होते हुए मानसरोवर पार्किग में बस पार्किग करेगे।

02. राजसमन्द व गंगापुर की तरफ से आने वाली बस रूट:-पुर आॅवर ब्रिज, आवरी माताजी, देवनारायण सर्कल होते हुए मानसरोवर पार्किग में बस पार्किग करेगे।

03. अजमेर व गुलाबपुरा की तरफ से आने वाली बस रूट:- सिक्स लाईन, ओम बन्ना रेस्टोरेन्ट, नर्मदा विहार, पानी की टंकी, विजय स्तम्भ सर्कल, निवार फैक्ट्री पुर रोड, चित्रकूट सर्कल होते हुए मानसरोवर पार्किग में बस पार्किग करेगे।

04. चितौडगढ से आने वाली बस रूट:- मण्डपीया सिक्स लाईन, मण्डपीया आॅवर ब्रिज के निचे, समेलिया फाटक, चितौड आॅवर ब्रिज, चन्द्रशेखर आजादनगर सर्कल होते हुए मानसरोवर पार्किग में बस पार्किग करेगे।

जिले व अन्य जिलों से आने वाले दोपहिया व चैपहियां वाहन पार्किग:-

01. एम.एल.वी. टेक्सटाईल निवास पार्किग:- अजमेर, गुलाबपुरा, राजसमन्द, गगापुर, कोटा, माण्डलगढ़ की तरफ से आने वाले भक्तजन एम.एल.वी. टेक्सटाईल निवास पार्किग में अपने वाहन पार्किग करेगे।

02. डालडा मिल के सामने आजादनगर जे सेक्टर पार्किग:- चितौड़गढ की तरफ से आने वाले भक्तजन अपने वाहन डालडा मिल के सामने आजादनगर जे सेक्टर पार्किग स्थल पर पार्किग करेगे।

03. प्रतापनगर स्कूल:- अजमेर, गुलाबपुरा, राजसमन्द, गगापुर, कोटा, माण्डलगढ़ की तरफ से आने वाले भक्तजन अपने वाहन प्रतापनगर स्कूल पार्किग स्थल में पार्किग करेगे।

04. वी.आई.पी. पार्किग:- किसान वाटिका के सामने खाली भूखण्ड में पार्किग करेगे।

05. मीरा सर्कल पार्किग:- शहर व अन्य जिले राजसमन्द, गंगापुर, अजमेर, गुलाबपुरा, कोटा माण्डलगढ, गंगरार, चितौडगढ की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के दुपहिया, तिपहिया व चैपहिया वाहन मीरा सर्कल के दौनो तरफ अपने वाहन पार्क करेगे। मीरा सर्कल पर जाने हेतु समस्त नाको व चैराहो पर दिशा सूचक सांकेतिक फ्लेक्स लगवा दिये गये है जिससे श्रद्धालुओ को मीरा सर्कल पर जाने व अपने वाहन पार्क करने में कोई असुविधा नही हो।

वन-वे:- 

01. रामधाम से महाप्रज्ञ सर्कल होते हुए मीरा सर्कल पार्किग तक वन-वे रहेगा। जिसमें रामधाम से मीरा सर्कल पार्किग तक वाहन जा सकेगे। परन्तु मीरा सर्कल से महाप्रज्ञ सर्कल, रामधाम तक सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश निषेध रहेगा। उक्त रोड पर समस्त प्रकार के वाहनों के लिए नौ पार्किग क्षैत्र रहेगा। मीरा सर्कल से महाप्रज्ञ सर्कल तक पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक तरफा रास्ता रहेगा।


      अतः आमजन एवं श्रद्धालुओ से अपील की जाती है कि  आप यातायात पुलिस भीलवाड़ा द्वारा निर्धारित किये गये मार्ग एवं चिन्हित पार्किग स्थलो पर ही अपने वाहन पार्किग करेगे, जिससे आमजन एव श्रद्धालुओ को कोई असुविधा नही हो। इसमें आप यातायात पुलिस का सहयोग करे। आमजन/श्रद्धालु अपने वाहन पार्किग के अलावा आम रास्तो पर पार्किग नही करे अन्यथा यातायात पुलिस द्वारा के्रन से टो कर लिया जावेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes