पिड़ावा तहसील से संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
पिड़ावा क्षेत्र के ग्राम सेमली चौहान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से गांव में बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नारे लगाते हुए संदेश दिया कि शिक्षा हमारे जीवन के लिए उतनी ही आवश्यक है, जितना भोजन और पानी। शिक्षकों ने भी ग्रामीणों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और उनकी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पीईईओ बलवीर सिंह (कार्यवाहक), प्रधानाध्यापक जुगल किशोर शर्मा, शिक्षक गोविंद राठौर, हंसराज लोधा, कैलाश चंद, गोगराज मीणा, जगदीश मेघवाल, हेमेंद्र योगी, पीटीआई हरदत्त सिंह एवं समाजसेवी बहादुर सिंह चौहान सहित अनेक ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।
रैली के सफल आयोजन से गांव में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
