Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुढ़िया खुर्द में 13 लाख का चेक डेम सवालों के घेरे में, निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल - NN81



डिंडोरी से आरिफ रजा

डिंडोरी जिले की जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़िया खुर्द में रोजगार गारंटी योजना के तहत बना चेक डेम अब चर्चा और सवालों के केंद्र में आ गया है।


ग्राम पंचायत मुढ़िया खुर्द के पीपर नाला में वर्ष 2021-22 के दौरान लगभग 13 लाख रुपये की लागत से चेक डेम का निर्माण कराया गया था। इस निर्माण का उद्देश्य जल संरक्षण और किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना था।


लेकिन समय के साथ अब इस निर्माण की वास्तविक स्थिति सामने आने लगी है। ग्रामीणों के अनुसार, डेम निर्माण में बोल्डर और पत्थरों का उपयोग किया गया, जिससे इसकी मजबूती और गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि निर्माण कार्य में तत्कालीन सरपंच शिवराम सिंह, रोजगार सहायक और संबंधित उपयंत्री की भूमिका की जांच की जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।


ग्रामीणों का कहना है कि डेम में इस्तेमाल किए गए पत्थर और वर्तमान स्थिति खुद ही निर्माण की गुणवत्ता की गवाही दे रहे हैं।


गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और यदि कहीं अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर उचित कार्रवाई की जाए।


फिलहाल मुढ़िया खुर्द का यह चेक डेम गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर उठते सवालों के बीच प्रशासनिक जांच की प्रतीक्षा कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes