Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ नाथद्वारा ब्लॉक की बैठक संपन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाथद्वारा की बैठक रामपुर में आयोजित की गई। NN81


परेश पंड्या नाथद्वारा राजसमंद राजस्थान 

ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह गोरवा ने बताया कि  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, विशिष्ट अतिथि  कांग्रेस नव नियुक्त जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर व कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष नाथद्वारा शंकर लाल जाट ने की।

बैठक रामपुर  को डॉ जोशी ने संबोधित करते हुए कहा की इस क्षेत्र में जो अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं उनके भ्रष्टाचार का हिसाब बराबर होगा जो अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ आपकी हद पार करके अन्याय करेगा  हिसाब किया जाएगा कार्यकर्ता संगठित होकर जब कार्य करता है तब सफलता निश्चित रूप से मिलती है राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस में बहुत परिवर्तन हो रहे है सुचना क्रांति का जमाना है हर कार्यक्रम अपलोड हो रहा है हर जानकारी तथा गतिविधि हर पदाधिकारी की तत्काल पीएससी तथा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में तत्काल पहुंच जाती है एसे समय में जो पदाधिकारी कार्य करेगा वह आगे बढ़ेगा अब तक आदमी नाम से चलता था अब  काम से चलेगा जो पदाधिकारी ब्लॉक में मंडल में है या जिले में है वह अगर तीन मीटिंग में नहीं आता है तो वह अपने आप उसे पद से हट जाएगा मान लिया जाएगा कि वह थक चुका है उसकी जगह नए आदमी को मौका मिलेगा अभी कांग्रेस सर्जन अभियान चला था उसी के आधार पर जिला अध्यक्ष बने हैं डॉक्टर सीपी जोशी के कहने से नहीं बने हैं यह आप लोगों ने जिस तरह से कांग्रेस सर्जन में समर्थन दिया आपकी भावनाओं को प्रभारी ने ऊपर पहुंचाया उसी आधार पर जिला अध्यक्ष बने हैं एक माह में इनको अपनी कार्यकारिणी बनानी है तथा अब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा मंडल कांग्रेस कमेटी को ग्राम पंचायत इकाई तथा वार्ड अध्यक्ष बनाने हैं तथा सभी पदाधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारी देनी होगी तथा वर्तमान में संगठन में होने बदलाव पर ध्यान रखना होगा नाथद्वारा की जनता ने मुझे वोट किया तो मेरा फर्ज था कि मैं इस एरिया में जितना ज्यादा विकास कर सकूं उतना पूरी ईमानदारी के साथ काम किया जब तक कोई भी कार्यकरता किसी भी पद पर है तब तक उसे ईमानदारी से काम करना चाहिए


 बैठक को जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें डॉक्टर सीपी जोशी साहब के विकास कार्यों को लेकर  पंचायती राज में लोगों के बीच में जाना है तथा जो भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी निर्देश देगी उसकी पालना निश्चित रूप से होगी हम कार्यकर्ताओं के बीच में रहकर कार्यकर्ताओं की हर तरह से मदद   करते रहेंगे अति विशिष्ट अथिति के पद पर बोलते हुए पूर्व जिलाध्यक्षता पीसीसी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर काका साहब ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि गांधी जी अकेले थे लेकिन जब निकल पड़े तो कारवा जुड़ता गया और पूरे देश को अपना लोहा मनाते हुए आजादी दिलाई इस तरह आप लोग भी शेर की तरह काम करें हम हर समय आपकी मदद के लिए तैयार है 


 ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल चौधरी ने कहा आज जिस तरह से आप ब्लॉक के मंडल के पदाधिकारी तथा बीएलओ 2 के पदाधिकारी निवर्तमान ब्लाक के जिला पदाधिकारी 90% उपस्थिति दर्ज कराकर विशाल तादात में अल्प समय में अपना समय  निकालकर पार्टी के लिए आये यही कांग्रेस की ताकत है हम संघठित है तो सुरक्षित है आज जिस तरह  से ब्लॉक कांग्रेस ने बूथ लेवल से काम शुरू किया है जिससे हमारा कार्यकर्ता एक व्हाट्सएप न्यूज़ पर विशाल तादाद में विपक्ष में एकजुट रहकर उपस्थिति दर्ज करवा कर संगठन को मजबूत कर रहा है जो भी प्रदेश  व जिले से आदेश आ रहे हैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने हर कार्य ईमानदारी से किया है और आगे भी हम  सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूती देते रहेंगे 

बैठक को मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी लाल मेनारिया, शूरवीर सिंह, अंबालाल गाडरी, प्यारेलाल जोशी, माधव लाल अहीर ,रमेश दाधीच, इंटक नेता हुक्मीचंद मेनारिया ने संबोधित किया इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर काका साहब के जन्मदिन पर केक काटकर मनाया गया तथा लंबी आयु की कामना की गई इस मौके पर 90% से ऊपर बोर्ड में लाने छात्र-छात्राओं को डॉ सीपी जोशी साहब द्वारा ऊपरना पहना कर स्वागत किया गया धन्यवाद महिला ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गोरी चौधरी ने दिया संचालन ब्लॉक संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह गोरवा ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes