Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मालपुर पंचायत में करोड़ों के गबन के आरोप, सीएम हेल्पलाइन में झूठी रिपोर्ट से शिकायतें बंद कराने का दावा - NN81


लोकेशन मध्यप्रदेश डिंडोरी 

संवाददाता आरिफ रजा

मालपुर पंचायत में करोड़ों के गबन के आरोप, सीएम हेल्पलाइन में झूठी रिपोर्ट से शिकायतें बंद कराने का दावा

पूर्व जनपद अध्यक्ष थानी सिंह धुर्वे का आरोप—2021 से 2026 तक लगातार हुई वित्तीय अनियमितताएं, दोषियों के निलंबन की मांग


डिण्डौरी। जिले की जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मालपुर में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष थानी सिंह धुर्वे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पंचायत स्तर पर शासकीय राशि का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग और गबन किया गया है।

धुर्वे के अनुसार, उन्होंने इस संबंध में कई बार सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हर बार पंचायत सचिव द्वारा झूठी और भ्रामक जानकारी प्रस्तुत कर शिकायतों को बंद करा दिया गया। उनका आरोप है कि जनपद पंचायत शहपुरा के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से वास्तविक स्थिति को दबाया गया और शिकायतों का औपचारिक निराकरण दिखा दिया गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 2021-22 से लेकर वर्तमान 2026 तक विभिन्न योजनाओं में अनियमितताएं की गईं और नियमों को दरकिनार कर शासकीय धन का दुरुपयोग हुआ। उन्होंने इस मामले में जांच से संबंधित प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया है, जिसमें कई बिंदुओं पर गड़बड़ी का उल्लेख किया गया है।

थानी सिंह धुर्वे ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी पंचायत सचिव और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।

मामले के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और जनपद स्तर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब यह देखना अहम होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाता है और आरोपों की जांच किस स्तर पर कराई जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes