Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, देर तक चला आंदोलन, सभी मांगे मानी गईं - NN81



भीलवाड़ा। शहर स्थित एस. टेक कॉलेज ऑफ नर्सिंग से जुड़े मुद्दों को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर मंत्री कुणाल सिंह राणावत ने बताया की विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ABVP ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया 


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ABVP पदाधिकारियों का कहना था कि लंबे समय से छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे थे, लेकिन कॉलेज प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा था।


आंदोलन लगातार बढ़ता गया और देर तक प्रदर्शन जारी रहा। अंततः प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा और ABVP प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की गई। वार्ता के बाद प्रशासन ने विद्यार्थियों की सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया।


ABVP के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि भविष्य में फिर से छात्रों के साथ किसी भी प्रकार की अनदेखी होती है, तो संगठन और भी उग्र आंदोलन करेगा। वहीं, प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।


प्रदर्शन के सफल समापन के बाद छात्रों में संतोष का माहौल देखने को मिला।  इस दौरान नमन जैन हिमांशु दादीच लविश जीनगर विट्ठल शर्मा दीपा जाट अंकित तेली शिवांश नायक शुभम सिंह दीपक वर्मा रौनक मेगावंशी आयुष शर्मा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes