Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गोरखपुर में जन अभियान परिषद एवं आपदा प्रबंधन संस्थान की संयुक्त पहल, ग्राम स्तर पर बना सुरक्षा सेवा दल - NN81




जिला सिवनी केवलारी से 

अरुण राजपूत 

केवलारी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं आपदा प्रबंधन संस्थान, गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में केवलारी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत खामी के ग्राम गोरखपुर में आपदा प्रतिरक्षण प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सारसढोल के माध्यम से विकासखंड समन्वयक अशोक बेन्द्रे के मार्गदर्शन एवं परामर्शदाता (मास्टर ट्रेनर) बालकराम डहेरिया के नेतृत्व में ग्राम पंचायत टीम के सहयोग से सामुदायिक भवन गोरखपुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष चमरुलाल कुमरे (किसान संगठन ब्लॉक उपाध्यक्ष), मुख्य अतिथि डीहन लाल बिषेन (बूथ लेवल एजेंट), विशिष्ट अतिथि श्रीमती राजन बाई बिषेन, नवांकुर संस्था सर्वहित समर्पण सेवा समिति के सदस्यों, सीएम इंटर्न निशा बिषेन, एमएसडब्ल्यू छात्रा भावना चौधरी, ग्राम पंचायत सचिव प्रेम गुमास्ता एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर बालकराम डहेरिया द्वारा आपदा प्रतिरक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए आपदा क्या है, आपदा प्रबंधन क्या है तथा बाढ़, भूकंप, आगजनी, सड़क दुर्घटना, सूखा, गैस लीकेज एवं महामारी जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों को सरल ग्रामीण भाषा में विस्तार से समझाया गया। उन्होंने बताया कि आपदा के समय पूर्व तैयारी, आपातकालीन नंबरों का उपयोग एवं सामुदायिक सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

कार्यक्रम में स्थानीय संसाधनों के उपयोग से विभिन्न आपदाओं से बचाव के व्यवहारिक डेमो प्रस्तुत किए गए तथा सामाजिक मानचित्र (सोशल मैपिंग) के माध्यम से गांव के जोखिम क्षेत्रों की पहचान कर ग्रामीणों में जागरूकता विकसित की गई। प्रशिक्षण के पश्चात उपस्थित ग्रामीणों ने अपने अनुभव साझा किए और आपदा के समय किए गए सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर ग्राम स्तर पर आपदा प्रबंधन सुरक्षा सेवा दल समिति का गठन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने स्वेच्छा से अपना नाम दर्ज कराया। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि द्वारा प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया तथा अंत में ग्राम पंचायत सचिव द्वारा शपथ दिलाई जाकर आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत टीम, प्रस्फुटन समिति, नवांकुर समिति के सदस्य, सीएम इंटर्न निशा बिषेन, एमएसडब्ल्यू छात्रा भावना चौधरी एवं मास्टर ट्रेनर बालकराम डहेरिया का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes