Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पत्रकार नजीर भाई हज यात्रा पर रवाना, सोयत कला में भव्य स्वागत - NN81



जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश 

लोकेशन सोयत कला

संवादाता मोहम्मद आलम खान 


सोयत कला। वरिष्ठ पत्रकार नजीर भाई के हज यात्रा पर रवाना होने के अवसर पर इंदौर–कोटा राष्ट्रीय मार्ग स्थित सोयत कला में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें फूलमालाएं पहनाकर एवं साफा बांधकर गर्मजोशी के साथ विदाई दी गई।

हुमैरा ऑटो पार्ट्स पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मित्रगण व शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने नजीर भाई को हज यात्रा की मुबारकबाद देते हुए उनके सुरक्षित व सफल सफर के लिए दुआएं कीं। माहौल भावुक और श्रद्धा से भरा नजर आया।

 उपस्थित लोगों ने अल्लाह तआला से दुआ की कि उनका यह मुकद्दस सफर आसानी से मुकम्मल हो, हज कबूल हो और उनकी जिंदगी खुशियों व कामयाबियों से भर जाए।

साथ ही सभी ने नजीर भाई से गुजारिश की कि वह हज के दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए भी दुआ करें।

इस अवसर पर उपस्थित रहे: अमजद भाई, इरफान भाई,  समीर भाई, मोहम्मद आलम (पत्रकार), अजहर खान (पत्रकार) एवं प्रकाश यादव इमरान भाई कामिल सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes