संवाददाता खुमेश यादव
नारायणपुर/छोटेडोंगर : बड़गांव में यादव समाज के लोगों के द्वारा आज अपने पूर्वजों की याद में महापर्व आमा तिहार - नया अन्ना भेंट करने के पश्चात ही यादव समुदाय फसलों का उपयोग करता है एवं पूरे क्षेत्र में आमा तिहार बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है और अमर हो जाओ अवधारणाओं को प्रतिपादित कर लेते हैं । ग्राम बडगांव में वर्षों से मनाते आ रहे आमा रोकने वाले अपने पूर्वजों को याद करने का महापर्व है मान्यता यह भी है की गांव में आमा खाई त्यौहार से पहले यादव लोग आम नहीं खाते हैं देवी देवताओं को बीच अर्पित करने के पश्चात ही आमा खाते है। और आमा खाई त्यौहार इनका पारंपारिक त्यौहार है जो कई वर्षों उनके पूर्वजक मनाते आ रहे थे।जिसे वह आज भी यह मनाते आ रहे हैं ।
सदू राम यादव ने बताया की आम,चार के पेड़ पर नए फल लगने पर यह त्यौहार मनाए जाते हैं इस दिन यादव समाज अपने आने वाले अच्छी फसल के लिए देवी देवताओं को बीच समर्पित करते हैं साथी नये फल को देवताओं को अर्पित करने पर घरों में उपयोग करते हैं। अगर गांव में लोग त्यौहार के पहले आम को कोई खाता है तो उनके जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है या स्वास्थ्य शराब या जीवन में बाधाएं उत्पन्न होती है । यह हमारे यादव समाज के लोगों का माना है।
