Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को थाना बरहन पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार - NN8



आगरा

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो/ऑडियो के संबंध में संज्ञान लेते हुए पाया गया कि एक व्यक्ति द्वारा आदरणीय महानुभाव के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी/अभद्र आचरण किया गया है, जिससे जनमानस में आक्रोश व्याप्त था।

स्थानीय स्तर पर पहचान के उपरांत उक्त व्यक्ति का नाम रामेश्वर उर्फ भूरा पुत्र हुंडीलाल, निवासी थाना क्षेत्र बरहन, आगरा ज्ञात हुआ।

प्रकरण में थाना बरहन पर मु.अ.सं. 71/2026, धारा 351(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थाना बरहन पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

पुलिस टीम का विवरण:

प्रभारी निरीक्षक श्री आशुतोष रघुवंशी, थाना बरहन, कमिश्नरेट आगरा

उप निरीक्षक रोशन राणा, उप निरीक्षक हितेश कुमार दीक्षित, थाना बरहन, कमिश्नरेट आगरा

हेड कांस्टेबल अतुल, कांस्टेबल ललित, थाना बरहन, कमिश्नरेट आगरा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes