Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अकोला मंडल के ग्राम सिरौली में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती.....NN81



संवाददाता - विवेक लवानिया 

आगरा। अकोला मंडल की ग्राम पंचायत सिरौली में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया तथा उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला मीडिया प्रभारी श्री मुकेश चाहर व जिला प्रतिनिधि लोकेंद्र लवानियाँ उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने संविधान निर्माण के माध्यम से देश को समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया। उनका जीवन आज भी समाज के शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के लिए प्रेरणा स्रोत है।


•कार्यक्रम में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री श्री उदयवीर सिंह चाहर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता और भाईचारा स्थापित करना चाहिए।


•इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर बाबा साहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes