Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खनियाधाना की बेटी स्मृति पांडे ने रचा इतिहास एमपी बोर्ड 10वीं की प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान किया हासिल - NN81



मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से पुनीत शाक्य रिपोर्टर की ख़ास रिपोर्ट 

खनियाधाना :- शिक्षा के क्षेत्र में खनियाधाना का नाम एक बार फिर प्रदेश स्तर पर चमक उठा है सनराइज एजुकेशन एकेडमी की मेधावी छात्रा स्मृति पांडे पुत्री राजेश देव पांडे ने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में प्रदेश की टॉप-10 सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया है इस उपलब्धि के बाद न केवल खनियाधाना बल्कि पूरे जिले में हर्ष का माहौल है और स्मृति के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है 


गोल्ड मेडल सम्मान :- स्मृति पांडे, उनके माता-पिता और विद्यालय के प्राचार्य को विधायक द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा

विधायक जी ने कहा था कि ऐसी प्रतिभाएं क्षेत्र का गौरव हैं और शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए यह प्रोत्साहन राशि मील का पत्थर साबित होगी


ताऊ ने निभाया वादा :- सवा लाख रुपये का नकद पुरस्कार

स्मृति की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का अटूट विश्वास भी रहा है स्मृति के ताऊ सुरेश देव पांडे ने परिणाम आने से पूर्व ही स्मृति का उत्साहवर्धन करते हुए घोषणा की थी कि यदि वह प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान पाती हैं, तो वे उसे अपनी ओर से सवा लाख रुपये का नकद पुरस्कार देंगे आज स्मृति की मेहनत ने उनके ताऊ के इस संकल्प को गौरव में बदल दिया है अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्मृति पांडे ने इसका श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों की कड़ी मेहनत और अपनी निरंतरता को दिया है स्मृति का कहना है कि सही दिशा में की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती मेरे शिक्षकों और परिवार ने मुझ पर जो भरोसा जताया, यह उसी का परिणाम है खनियाधाना के इस गौरवमय क्षण पर नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने स्मृति पांडे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है सनराइज स्कूल प्रबंधन ने भी इसे अपनी संस्था के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes