Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पर्यावरण सप्ताह में पौधारोपण, 20 पौधे लगाए ...... NN81



भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा का हरणीकला स्कूल में आयोजन

भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा, भीलवाड़ा द्वारा पर्यावरण सप्ताह के तहत स्थानीय हरणीकला स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 20 पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने ली। साथ ही परिषद के सदस्यों ने भी समय-समय पर पौधों की निगरानी एवं संरक्षण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए वास्तविक रूप में संपन्न किया गया, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को लाभ पहुंचा सकें और पर्यावरण संरक्षण का संदेश मजबूत हो।

शाखा अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने बताया कि कार्यक्रम प्रभारी हेम सिंह के नेतृत्व में पौधों की व्यवस्था की गई और कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक अंकुर, रवि सहित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाखा के पर्यावरण प्रमुख अक्षय खंडेलवाल, डॉ. कैलाश शर्मा, श्रीमती पारस शर्मा, श्रीमती कोमल शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes