पिडावा- मे स्थित उप जिला अस्पताल मे जिला कलेक्टर एवं जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ साजिद खान के निर्देशानुसार रविवार को एचपीवी(HPV)टीकाकरण अभियान के तहत 19 बालिकाओं को टिका लगाया गया यह अभियान सर्वाइकल(बच्चेदानी)कैंसर से बचाव के लिए चलाया जा रहा है वैक्सीनेशन इंचार्ज राम दयाल पाटीदार ने बताया की यह टिका बच्चेदानी और सरवाइकल कैंसर से बचाव मे अत्यंत प्रभावी है बालिकाओं को इस टिके के प्रति जागरुक कर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है पहले यह निजी स्तर पर था, लेकिन अब सरकार ने इसे निशुल्क कर दिया है अस्पताल मे एचपीवी वैक्सीन प्रतिदिन किया जा रहा है यह टिका उन बालिकाओं को लगाया जा रहा है जिनकी आयु 14 से 15 वर्ष है स्वास्थ्य विभाग इस अभियान से अधिक से अधिक बालिकाओं को ज जोड़ने का प्रयास कर रहा है
एचपीवी वेक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताया
उप जिला अस्पताल प्रभारी ने बताया की एचपीवी वेक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील है की सरकार की इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाये ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके
संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
