Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 बारां की बड़ी कार्यवाही : 3 बाल विवाह रुकवाकर सखी केंद्र मे आश्रय - NN81

 


हेमंत यादव बारां 


हलवाई-टेंट संचालको क़ो दी चेतावनी, पंडित मोके से फरार परिवार क़ो 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक विवाह नहीं करने के निर्देश* 


बारां : जिले मे बाल विवाह के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुवे चाइल्ड हेल्पलाइन टीम और सृष्टि सेवा समिति ने प्रशाशन और पुलिस की मदद से एकसाथ 3 नाबालिक बालिकाओ क़ो बाल विवाह से मुक्त करवाकर सखी केंद्र बारां मे आश्रय दिलवाकर बड़ी कार्यवाही की!

 

बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निर्देशक राकेश वर्मा के निर्देशानुसार चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक मनीष राठौर ने तुरंत कार्यवाही के लिए सुपरवाइजर स्वेता अदलक्खा, सृष्टि सेवा से विजय कुशवाह और कमल प्रजापति ने प्रशासन और पुलिस की मदद से मोके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तो वहाँ बाल विवाह की तैयारीया मिली मंगलगीत गाये जा रहे थे मेहमान रिश्तेदार भोजन का लुफ्त उठा रहे थे कुछ लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे थे तो प्रशासन और टीम ने  परिजनों क़ो पाबंद कर रिश्तेदार के हस्ताक्षर करवाये! उसके बाद बालिकाओं क़ो बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता के यहां पेश किया तो उन्होंने आदेश दिया बालिकाओ क़ो सखी केंद्र बारां मे आश्रय दिया जाये! 


सम्पूर्ण कार्यवाही मे जिला समन्वयक मनीष राठौर सुपरवाइजर स्वेता अदलक्खा ब्रजराज मीणा सृष्टि सेवा से  विजय कुशवाहा, कमल सेन छिपाबदौड़ तहसीलदार सुरेंद्र सिंह गुर्जर नायाब तहसीलदार राधेश्याम लवंशी थाना अधिकारि योगेश चौहान,धर्मपाल यादव और दीनदयाल वैष्णव ने सख्त कार्यवाही कर बाल विवाह कुप्रथा क़ो ख़तम करने का प्रण लिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes