Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

100 दिन टीबी मुक्त अभियान में आयुष्मान आरोग्य शिविर का झारड़ा ब्लाक में आयोजन किया गया - NN81


संवाददाता

प्रदीप बैरागी तहसील झारड़ा 

जिला उज्जैन मध्यप्रदेश 

 खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोभना भाबर के निर्देशन में दिनाक 06/04/2026 से ब्लॉक मे 100 दिन टीबी अभियान में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतरगत शुक्रवार को ब्लॉक के ग्राम लसूड़िया नाहटा और नलखेड़ा में शिविर का  आयोजन किया गया जिसमे हितग्राहियों का एसटीएलएस मनीष चौहान और एसटीएस अनिल कुमार शर्मा द्वारा हैंड हेल्ड एक्स रे मशीन से निशुल्क चैस्ट एक्स-रे किये गए आईसीटीसी परामर्शदाता अरुण कुमार द्वारा एचआईवी की स्क्रिनिंग और जांच की गई , सीएचओ डॉ. धर्मेंद्र वर्षी और ज्योति पाटीदार द्वारा सभी की शुगर, ब्लड प्रेशर और एचबी की जांच की गई शिविर में सेक्टर पर्यवेक्षक रमेश कोरी, मिडिल स्कूल नलखेड़ा के प्रधान अध्यापक शिवनारायण मालवीय , आशा कार्यकर्ता माया बाई, मंजू बाई और ग्राम पंचायत से सरपंच सचिव और ग्रामीण जन उपस्थित रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes