Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी के पत्रों पर सरकार ने लिया संज्ञान :-NN81



चारागाह विकास हेतु 5 हजार करोड़ और नई “गौ सेवा नीति 2026” की घोषणा

नई नीति से निराश्रित गौवंश को मिलेगी सुरक्षा

भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी द्वारा प्रदेश में चारागाह विकास एवं नवीन गौ एवं पशुपालन नीति लागू करने की मांग को राज्य सरकार ने गंभीरता से लेते हुए वर्तमान बजट में महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

विधायक कोठारी ने बजट पूर्व राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से व्यक्तिगत भेंट कर तथा पत्र के माध्यम से प्रदेश की चारागाह भूमि की सुरक्षा, विकास एवं गौ कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ठोस नीति लागू करने और चारागाह विकास हेतु 5 हजार करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान करने की मांग की थी।

उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्तमान वर्ष को अंतरराष्ट्रीय चारागाह एवं पशुपालन वर्ष घोषित किया गया है। इसी संदर्भ में राजस्थान की चारागाह भूमियों के विकास, सीमांकन और  सीमा ज्ञान सुनिश्चित करने के लिए बजट में विशेष घोषणा की आवश्यकता बताई गई थी। साथ ही पुरानी गौ संरक्षण नीति में बदलाव कर नई गौ नीति लाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया, ताकि निराश्रित गौवंश को समुचित संरक्षण मिल सके।

मुख्यमंत्री शर्मा ने इन मांगों की सराहना करते हुए बजट में चारागाह विकास हेतु 5 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वित्त मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने बजट भाषण में मरुधरा डिजिटल एटलस के माध्यम  चरागाह भूमि के सीमाज्ञान और 

इस राशि से चारागाह सीमा की सुरक्षा, भूमि एवं जल संरक्षण कार्य, नाला उपचार, पौधारोपण, घास विकास, अतिक्रमण हटाने और जहरीले पौधों के स्थान पर उपयोगी पौधारोपण जैसे कार्य किए जाएंगे। इससे पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा और चारागाह भूमि का संरक्षण सुदृढ़ होगा।

प्रदेश में नवीन गौ एवं पशुपालन नीति लागू करने संबंधी भेजे गए पत्र पर भी सकारात्मक निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान राजस्थान में “गौ सेवा नीति 2026” लाने की घोषणा की। इस नीति का उद्देश्य गौ सेवा एवं गौ कल्याण को अधिक गति देना है।

नई नीति से बेसहारा एवं निराश्रित गौवंश को सुरक्षा मिलेगी तथा गौ सेवकों, पशुपालकों और किसानों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

इन दोनों महत्वपूर्ण घोषणाओं पर विधायक अशोक कुमार कोठारी ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार नागरिकों के साथ-साथ गौवंश के प्रति भी संवेदनशील है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन निर्णयों से प्रदेश में चारागाह संरक्षण को नई दिशा मिलेगी और गौ कल्याण के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes