Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर झारड़ा में धधकते अंगारों की चूल पर चले शिव भक्त :-NN81




झारड़ा नगर स्थित अति प्राचीन प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली के पावन पर्व पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने हेतु धधकते अंगारों की चूल पर नंगे पैर चलकर अपनी अटूट भक्ति का परिचय दिया।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन की शुरुआत मंदिर के पुजारी महंत 1008 पूर्णानंद जी भारती के मार्गदर्शन में विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ की गई।

इसके पश्चात महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ धधकते अंगारों की चूल पर चलकर अपनी श्रद्धा अर्पित की। श्रद्धालुओं के चेहरे पर भक्ति, विश्वास और आत्मबल की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

इस अवसर पर झारड़ा नगर के पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी श्री आनंद भाभोर अपनी टीम सहित मौजूद रहे और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि झारड़ा नगर की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का भी जीवंत उदाहरण है। झारड़ा नगर में पूर्णिमा को ग्रहण होने से होली उत्सव बुधवार को मनाया गया चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 6:20 से लगने के कारण सभी मंदिर के पट बंद रहे शाम को 6: 47 के बाद ही मंदिर के पुजारी द्वारा स्नान कर मंदिर के पट खोले गए तत्पश्चात मंदिर की साफ सफाई मंदिर कोधोकर भगवान को स्नान कर पूजन अभिषेक कर भगवान आरती की बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल रंग बिरंगी रंग लगाकर होली उत्सव मनाया डीजे की थाप पर रंग बरसे भीगे चुनरिया वाली गानों पर खूब जमकर नाचे


संवाददाता

प्रदीप बैरागी  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes