झांसी जिले के ग्राम ककरवई निवासी एक व्यक्ति ने गुरसरांय थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को 24 फरवरी 2026 को अंकित यादव पुत्र बाबूलाल निवासी मऊरानीपुर अपने साथ ले गया है।
पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर गुरसराय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वही उक्त लड़की और अंकित नाम के लड़के का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लड़की द्वारा अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही जा रही है। वायरल वीडियो में युवक युवती द्वारा आर्य समाज मंदिर ट्रस्ट से शादी करना दिखाया जा रहा है जिसकी फोटो वीडियो लड़की लड़का ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।
*संवाददाता , कृष्ण प्रताप सिंह बुंदेला
