गोविंद सेन लोकेशन चुपना प्रतापगढ़ राजस्थान
स्थान: अरनोद
जिला उद्योग केंद्र प्रतापगढ़ द्वारा RAMP परियोजना के तहत NABCONS और जिला उद्योग केंद्र के तत्वाधान में अरनोद में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न वर्गों के उद्यमियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्योग प्रोत्साहन योजनाओं—जैसे एमएसएमई योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना—की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रतिभागियों को बताया गया कि वे अपने व्यवसाय को बढ़ाने हेतु सरकारी ऋण योजनाओं के माध्यम से अधिकतम 8% तक ब्याज अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा इस प्रोजेक्ट की ओर योजनाओं की जानकारी देने में उपस्थित रहे मनोहर जी सोलंकी प्रीति जी कुमावत द्वारा इस मीटिंग का संचालन हुआ था और बहुत ही अच्छी तरीके से इन योजनाओं की जानकारी उपस्थित रहे सभी आसपास के गांव से आए हुए नागरिक गण को अच्छे से जानकारी देने में अच्छा सहयोग और अच्छी तरह से सर ने समझाया और इन योजनाओं का लाभ लेने को कहा और खुद को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी इसी प्रकार आगे भी कई सारे उद्योग और सरकार की योजनाओं के बारे में आगे भी अवगत कराते रहेंगे मीटिंग के माध्यम से प्रतापगढ़ जिले में आगे भी समय-समय पर जानकारी देंगे मीटिंग में आए सभी को उपहार स्वरूप बैग डायरी पेन वितरीत करे और भोजन भी कराया गया
