Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा झारडा द्वारा भव्य गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन :-NN81



घाट मोहल्ला समिति झारड़ा द्वारा आयोजित भागवत कथा मैं समिति के आवाहन पर भागवत कथा के पश्चात शाम 7 बजे गायत्री परिवार झारड़ा द्वारा भव्य दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति बहनों एवं भाइयों ने अपने-अपने घर से दीपक लाकर दीपको को सजाकर वैदिक मंत्रोचार के द्वारा यज्ञ भगवान को भावपूर्ण आहुतियां समर्पित की गई एवं सभी परिजनों की सुख समृद्धि एवं आरोग्य की रक्षा की प्रार्थना की गई। सर्वप्रथम गायत्री मंत्र एवं गुरु वंदना के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचार मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग के अवतरण,मानव मात्र के कल्याण की कामना का संकल्प लिया

 गायत्री परिवार द्वारा आयोजित किए जाने वाले  जन्म दिवससंस्कार, विवाह दिवससंस्कार, विद्यारंभ संस्कार, मुंडन संस्कार, पुंसवनसंस्कार इत्यादि वैदिक विधि से कराए जाने का आव्हान किया गया ।

यह  आयोजन मातृ शक्ति अखंड दीप जन्म शताब्दी वर्ष के तहत  किया गया कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के प्रचार प्रसार सेवक दिनेश पोरवाल ने किया  

डांगा परिवार द्वारा देव पूजन का लाभ लिया गया कार्यक्रम का समापन गायत्री माता की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया ।

सभी परिजनों का आभार गायत्री परिजन  हेमचंद शर्मा ने माना

प्रदीप बैरागी तहसील जिला उज्जैन मध्यप्रदेश 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes