Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सोनकच्छ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 16 वर्षों से फरार शातिर स्थाई वारंटी गिरफ्तार :-NN81




सोनकच्छ में विगत 16 वर्षो से फरार शातिर स्थाई वारंटी अपनी अलग अलग पहचान बनाकर जिले मे अन्य स्थानो पर व जिले के बाहर अन्य स्थानो पर रह रहा था। जिसकी जानकारी सोनकच्छ पुलिस ने प्राप्त की। स्थाई वारंटी की तलाश लगातार सोनकच्छ पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानो पर की जा रही थी दिनांक 01.03.2026 को तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर स्थाई वारंटी की तलाश कर जिला राजगढ से स्थाई वारंटी बृजेश मेवाडा को गिरफ्तार किया । देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय  पुनीत गेहलोद देवास एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहरद्ध श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में व अनुविभागीय अधिकारी ;पुलिस सोनकच्छ श्रीमति दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनकच्छ द्वारा विशेष टीम गठित की गई । जो कि मुखबीर तंत्र व तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयत्नशीन थी। यह कि वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देशानुसार टीम द्वारा थाने पर लंबित स्थाई वारंटियो की पतारसी हेतु टीम गठित कर मानीय न्यायालय के प्रकरण क्रं. 774/2010 धारा 323,427,506 भादवि , प्रकरण क्रमांक 804/11, 369/11 धारा 324 ipc, 25 Arm Act मे स्थाई वारंटी की तलाश हेतु टीम गठित की गई जो स्थाई वारंटी बृजेश पिता रमेशचन्द्र मेवाडा जाति माली उम्र 41 साल नि. नया कोठडा जेल के पास सांवेर सोन. जिला देवास की तलाश की जाकर दिनांक 01.03.2026 को जिला राजगढ से गिरफ्तार कर थाना सोनकच्छ लाया जाकर माननीय न्यायालय सोनकच्छ पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी के नामः-

(01).  बृजेश पिता रमेशचन्द्र मेवाडा जाति माली उम्र 41 साल नि. नया कोठडा जेल के पास सांवेर सोन. जिला देवास सराहनीय भूमिका -निरी. अजय गुर्जर थाना प्रभारी, उनि हिमांशु पाण्डेय ,प्र.आर.429 हरिओम यादव, आर.670 श्याम बिहारी, आर.738 सत्येन्द्र, आर.1049 सुनिल ।

सुनील सिंह चौहान 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes