Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बड़ागांव बड़ोदिया मार्ग पर हुआ बस का दर्दनाक हादसा - NN81



लोकेशन/ बड़ागांव 

जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश 

संवाददाता संजय डगवाल

 

बड़ागांव बड़ोदिया मार्ग पर हुआ बस का दर्दनाक हादसा

डेली रूटीन चलने वाली बस गोराजी बस क्रमांक MP39P0265 नलखेड़ा से कुरावर की ओर डेली रूटीन करती है 

 जानकारी अनुसार सुबह बड़ागांव से बड़ोदिया मार्ग पर गोकुल सिंह पिता भगवान सिंह अपनी भैंस को लेकर खेत पर जा रहे थे

 तभी तेज रफ्तार से आ रही बस ने पीछे टक्कर मार दी 

जिसकी वजह से ड्राइवर का बस पर नियंत्रण नहीं रहा ओर बस यात्री समेत खाई में पलट गई 

वही मौके पर पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया

बस के अंदर लगभग 20 यात्री से अधिक थे 

जिसमें गोकुल पिता भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी 

बाकी चोटिल यात्रियों को नलखेड़ा सिविल अस्पताल में रेफर किया गया 

तथा 10 गंभीर यत्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया

वही मौके पर आगर पुलिस अधीक्षक समेत थान नलखेड़ा TI और बड़ागांव चौकी प्रभारी मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes