Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा में अजमेर रेंज की 27वीं पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ - NN81



भीलवाड़ा = राजस्थान पुलिस की अजमेर रेंज स्तरीय 27वीं खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन, भीलवाड़ा में भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 28 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसमें अजमेर रेंज के विभिन्न जिलों व इकाइयों की टीमें भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (आर्म्ड बटालियन एवं राज्य आपदा प्रतिसाद बल) श्री रूपिन्दर सिंह आईपीएस ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज श्री राजेंद्र सिंह चौधरी ने की। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा श्री धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस सहित अजमेर, ब्यावर, नागौर, टोंक, जीआरपी अजमेर व अन्य जिलों के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में पीटीएस किशनगढ़, पीटीएस सिलोरा, जीआरपी अजमेर, टोंक, डीडवाना-कुचामन, ब्यावर, अजमेर, नागौर एवं भीलवाड़ा की टीमें भाग ले रही हैं। तीन दिनों तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो/कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, हैंडबॉल, कबड्डी, फुटबॉल एवं हॉकी सहित कुल 9 खेलों में मुकाबले होंगे।

खेल प्रतियोगिताएं रिजर्व पुलिस लाइन भीलवाड़ा तथा सुशीला देवी माथुर कन्या महाविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित की जा रही हैं। आयोजन में जिला खेल अधिकारी श्री हेमेन्द्र सिंह राणावत का सहयोग रहा।

उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस के घुड़सवार दल ने आकर्षक व अनुशासित करतब प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि श्री रूपिन्दर सिंह ने गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेलकूद जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पुलिस जवानों के लिए खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इससे उनकी कार्यक्षमता, सहनशक्ति और मानसिक दृढ़ता में वृद्धि होती है, जो कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी निभाने के लिए जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes