Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

तेल-अवीव के आसमान में मिसाइलों की जंग, देख लोगों को याद आए रामायण-महाभारत के दृश्य - NN81

इजरायल और ईरान के बीच जंग के दौरान तेल-अवीव के आसमान में रोचक युद्ध देखने को मिला है। इसमें कुछ ईरानी मिसाइलों को इजरायल के दर्जनों इंटरसेप्टर पीछा करते हैं। इसके बावजूद ईरानी मिसाइलें उन्हें चकमा देकर हमला कर देती हैं।



Israel Iran War: तेल-अवीव के आसमान में इजरायली इंटरसेप्टर और ईरानी मिसाइलों के बीच महाभीषण युद्ध देखा गया। यह रोचक युद्ध लोगों और मीडिया के कैमरों में भी कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से दुनिया भर में वायरल हो रहा है। इस जंग ने रामायण और महाभारतकालीन युद्धों को दर्शाने वाले सीरियलों की याद दिला दी है। कई वीडियो में दिखाया गया है कि ईरानी मिसाइलों हर हाल में तेल-अवीव पर धमाका करने निकल पड़ी हैं, वहीं इजरायली इंटरसेप्टर उन्हें किसी भी कीमत पर रोकने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस दौरान कई ईरानी मिसाइलों तेल-अवीव के आसमान में इजरायली इंटरसेप्टर को चकमा देकर अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब होती दिख रही हैं। ईरान अपनी इन मिसाइलों पर गर्व कर रहा है और कह रहा है कि दुनिया ईरानी मिसाइलों की ताकत देख रही है। 



दर्जनों इजरायली इंटरसेप्टर को क्रॉस कर गई ईरान की दो मिसाइलें

जिम्बाब्बे में ईरानी दूतावास ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा रहा है कि दर्जनों इजरायली इंटरसेप्टर ईरान की मिसाइलों का पीछा करते हैं और उन्हें मार गिराने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं, इसके बावजूद 2 ईरानी मिसाइलें इंटरसेप्टर को चकमा देकर आगे निकल जाती हैं। इसके बाद तेल-अवीव में वह बड़ा धमाका करने में कामयाब हो जाती हैं। ईरानी दूतावास ने एक्स पर वीडियो शेयर करते लिखा," एक ईरानी मिसाइल, बनाम दस इजरायली इंटरसेप्टर...लगभग 10 लाख डॉलर बनाम 100 करोड़ डॉलर...अंदाजा लगाइए कौन जीता?"



तेल-अवीव के आसमानी जंग में आई रामायण और महाभारत सीरियल की याद

तेल-अवीव के आसमान में ईरानी मिसाइलों और इजरायली इंटरसेप्टरों के बीच हुई जंग ने रामायण और महाभारतकालीन युद्धों को दर्शाने वाले भारतीय सीरियलों श्रीकृष्णा और रामायण की याद दिला दी है, जिसमें देवताओं और राक्षसों के बीच होने वाली जंग का भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखाया गया है। रामायण और महाभारत की सीरियल में देवता और राक्षण एक दूसरे के अस्त्र-शस्त्र को हवा में इजरायल और ईरान के अंदाज में एक दूसरे को काटते और मात देते दिखाए गए हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes